सिंगरौली को आदर्श जिला बनाएंगे : मुख्यमंत्री

भोपाल। सिंगरौली के अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सिंगरौली को आदर्श जिला बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिले का सुनियोजित विकास करके इसे आदर्श शहर और जिला बनाये जाने की दिशा में कदम उठाये जायेंगे। नगर के विकास की पाँच वर्षीय कार्ययोजना का पूरा रोडमैप तैयार करके इसे जमीन पर उतारा जायेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्वच्छता के लिये जनप्रतिनिधियों और आम जनता के साथ मिलकर नगर निगम क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया जाये ताकि सिंगरौली नगर निगम अपनी श्रेणी के टॉप पाँच शहरों में शामिल हो सके। उन्होंने कहा कि शहर के पार्कों और तालाबों का सौन्दर्यीकरण कराया जाये। शहर के किसी एक पार्क को आदर्श पार्क के रूप में विकसित किया जाए। साथ ही सीवर लाइन के निर्माण का कार्य भी नियत समय में पूरा कराया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर और स्वच्छ और सुदंर बनाने के साथ हर गरीब के लिये सिर पर पक्की छत और रोजगार का बंदोबस्त किया जाना चाहिए। इस दौरान जन प्रतिनिधिगण और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

"प्रदेश की खबरें" से अन्य खबरें

जल संसाधन मंत्री सिलावट ने की बांधों में जल भराव की समीक्षा

भोपाल। जल संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मंत्रालय स्थित सिचुएशन रूम में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदेश के बांधों में जल भराव की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने करूणाधाम आश्रम के बड़े गुरूदेव बालगोविंद के 37वें पुण्य-स्मरण पर किया पौधरोपण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चिनार पार्क में करुणाधाम आश्रम के पितृ-पुरुष बड़े गुरुदेव बाल गोविंद शांडिल्य महाराज के 37वें पुण्य-स्मरण पर शमी के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान ने पौध-रोपण से पहले बाल गोविंद शांडिल्य महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

Read More

सिकलसेल एनीमिया से पीड़ित बच्चों का रखें विशेष ध्यान

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकलसेल एनीमिया से पीड़ित बच्चों का विशेष ध्यान रखा जाये। ऐसे बच्चों को अच्छा और सकारात्मक वातावरण दिया जाये। इनके माता-पिता आवश्यक रूप से अपनी जाँच करवायें। 

Read More

अनूठी दावत : बेटी के पहले बर्थडे पर एक पिता लोगों को खिला रहा 101000 मुफ्त पानी पुरी

भोपाल। बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का लोगों को संदेश देने के उद्देश्य से उपनगर कोलार में आशीर्वाद कालोनी के निवासी अंचल गुप्ता ने अनूठी पहल की है। वह लोगों को अपनी बेटी अनोखी की पहली वर्षगांठ पर 01 लाख 1000 पानी पुरी मुफ्त खिला रहे हैं।

Read More

प्रदेश में 'एडॉप्ट एन आँगनवाड़ी' से आ रहा बदलाव

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आँगनवाड़ी केन्द्रों के उन्नयन और बच्चों के पोषण में जन-सहयोग की संकल्पना को साकार करने के लिये "एडॉप्ट एन आँगनवाड़ी" नवाचार प्रारंभ किया है।

Read More

मातृभूमि के लिए फना हो जाने वाले जवान देश का गौरव

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि मातृभूमि के लिए फना हो जाने वाले जवान देश का गौरव हैं। उन्होंने कहा कि सेना माँ भारती की ढाल बन कर जिन कठिन परिस्थितियों में सीमाओं की रक्षा और सेवा करती हैं। 

Read More

भोपाल में बारिश से हालात गंभीर, कई इलाके जलमग्न, निचली बस्तियों में भरा पानी

भोपाल। भारी बारिश होने से राजधानी भोपाल के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं तो गांवों के हालात भी गंभीर हो गए हैं। भोपाल में होशंगाबाद रोड स्थित सिग्नेचर एस-9 कैम्पस में पानी भरने से रेस्क्यू करने की नौबत बन गई। 

Read More

सिंगरौली को आदर्श जिला बनाएंगे : मुख्यमंत्री

भोपाल। सिंगरौली के अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सिंगरौली को आदर्श जिला बनाया जायेगा।

Read More

प्रदेश में रेत के अवैध खनन एवं परिवहन को पूरी तरह रोका जाए

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को पूरी तरह से रोका जायेगा। वैध उत्खनन और परिवहन करने वाले ठेकेदारों को राज्य शासन संरक्षण देगा। 

Read More