मातृभूमि के लिए फना हो जाने वाले जवान देश का गौरव

राज्यपाल ने सेवानिवृत्त, सेवारत वीरों एवं वीरांगनाओं का किया सम्मान

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि मातृभूमि के लिए फना हो जाने वाले जवान देश का गौरव हैं। उन्होंने कहा कि सेना माँ भारती की ढाल बन कर जिन कठिन परिस्थितियों में सीमाओं की रक्षा और सेवा करती हैं। उसका दुनिया में कोई मुकाबला नहीं है। माँ भारती के मान-सम्मान की रक्षा के लिए सेना के जवानों का समर्पण और वीरता दुनिया में मिसाल है।

राज्यपाल पटेल आज द्रोणाचल में सुदर्शन चक्र कोर द्वारा स्वतंत्रता दिवस और आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम में भारतीय सेना के सैनिक, सम्मानीय सेवानिवृत्त सैनिक, वीरता पुरस्कार विजेता और उनके परिवारजन को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल द्वारा सेवानिवृत्त, सेवारत वीरों एवं वीरांगनाओं का सम्मान किया गया।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने सेना के जाबांजों की सराहना करते हुए कहा कि देश की रक्षा सेना के हाथों में और उनके मजबूत इरादों में है। इस पर देश को अटूट विश्वास है। देश निश्चिंत भी है। भारतीय सेना ने न केवल युद्ध के दौरान अपितु शांति के समय भी प्राकृतिक आपदाओं, आतंकवादियों को परास्त करने और देश की प्रगति में पूर्ण सहयोग दिया है। राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई है।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर इस वर्ष देश में "हर घर तिरंगा" अभियान से हर घर पर राष्ट्र ध्वज शान से फहराया गया। देश प्रेम की भावना से ओत-प्रोत तिरंगे के साथ भारतीयों के उत्साह और उमंग को देखकर मजबूत राष्ट्र के भविष्य का सपना साकार होता दिख रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस तरह का सम्मान समारोह हमारी आने वाली पीढ़ी और युवाओं के लिए प्रोत्साहन और उत्साह का माध्यम साबित होगा। हमारे आने वाले कल को स्वर्णिम भारत की दिशा में अग्रसर करेगा।

सुदर्शन चक्र कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग विपुल सिंघल ने कहा कि देश का झंडा शान से लहराता है, क्योंकि वह सैनिक की राष्ट्र के लिए समर्पित आखिरी साँस से लहराता है। उन्होंने कहा कि देश आजादी के समय के अल्प विकसित राष्ट्र से आज दुनिया के प्रमुख देशों में गिना जा रहा है। यह सेना के खून-पसीने की मेहनत से की जा रही देश की सुरक्षा ने सुनिश्चित किया है। सेना की जिम्मेदारियों के पालन में प्रशासन और आमजन के सहयोग के प्रति आभार ज्ञापित किया। जनरल ऑफिसर कमांडिंग पश्चिम मध्यप्रदेश उप क्षेत्र मेजर जनरल सुमेर इवान डी'कुन्हा ने आभार माना।

"प्रदेश की खबरें" से अन्य खबरें

जल संसाधन मंत्री सिलावट ने की बांधों में जल भराव की समीक्षा

भोपाल। जल संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मंत्रालय स्थित सिचुएशन रूम में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ प्रदेश के बांधों में जल भराव की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने करूणाधाम आश्रम के बड़े गुरूदेव बालगोविंद के 37वें पुण्य-स्मरण पर किया पौधरोपण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चिनार पार्क में करुणाधाम आश्रम के पितृ-पुरुष बड़े गुरुदेव बाल गोविंद शांडिल्य महाराज के 37वें पुण्य-स्मरण पर शमी के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान ने पौध-रोपण से पहले बाल गोविंद शांडिल्य महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

Read More

सिकलसेल एनीमिया से पीड़ित बच्चों का रखें विशेष ध्यान

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकलसेल एनीमिया से पीड़ित बच्चों का विशेष ध्यान रखा जाये। ऐसे बच्चों को अच्छा और सकारात्मक वातावरण दिया जाये। इनके माता-पिता आवश्यक रूप से अपनी जाँच करवायें। 

Read More

अनूठी दावत : बेटी के पहले बर्थडे पर एक पिता लोगों को खिला रहा 101000 मुफ्त पानी पुरी

भोपाल। बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का लोगों को संदेश देने के उद्देश्य से उपनगर कोलार में आशीर्वाद कालोनी के निवासी अंचल गुप्ता ने अनूठी पहल की है। वह लोगों को अपनी बेटी अनोखी की पहली वर्षगांठ पर 01 लाख 1000 पानी पुरी मुफ्त खिला रहे हैं।

Read More

प्रदेश में 'एडॉप्ट एन आँगनवाड़ी' से आ रहा बदलाव

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आँगनवाड़ी केन्द्रों के उन्नयन और बच्चों के पोषण में जन-सहयोग की संकल्पना को साकार करने के लिये "एडॉप्ट एन आँगनवाड़ी" नवाचार प्रारंभ किया है।

Read More

मातृभूमि के लिए फना हो जाने वाले जवान देश का गौरव

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि मातृभूमि के लिए फना हो जाने वाले जवान देश का गौरव हैं। उन्होंने कहा कि सेना माँ भारती की ढाल बन कर जिन कठिन परिस्थितियों में सीमाओं की रक्षा और सेवा करती हैं। 

Read More

भोपाल में बारिश से हालात गंभीर, कई इलाके जलमग्न, निचली बस्तियों में भरा पानी

भोपाल। भारी बारिश होने से राजधानी भोपाल के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं तो गांवों के हालात भी गंभीर हो गए हैं। भोपाल में होशंगाबाद रोड स्थित सिग्नेचर एस-9 कैम्पस में पानी भरने से रेस्क्यू करने की नौबत बन गई। 

Read More

सिंगरौली को आदर्श जिला बनाएंगे : मुख्यमंत्री

भोपाल। सिंगरौली के अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सिंगरौली को आदर्श जिला बनाया जायेगा।

Read More

प्रदेश में रेत के अवैध खनन एवं परिवहन को पूरी तरह रोका जाए

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन को पूरी तरह से रोका जायेगा। वैध उत्खनन और परिवहन करने वाले ठेकेदारों को राज्य शासन संरक्षण देगा। 

Read More