Janmashtami 2022: पूरे देश में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मथुरा में उमड़ी भक्तों की भीड़

नई दिल्ली। देशभर में आज कृष्ण जन्माष्टमी पर्व उत्साह के साथ मनाने की तैयारी चल रही है। आज सुबह से ही कृष्ण मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखी जा रही है। हिंदू पंचांग के मुताबिक 18 अगस्त को रात 9.21 बजे से अष्टमी तिथि शुरू हो गई है, जो 19 अगस्त यानी आज रात 10.59 बजे समाप्त होगी। श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में भी आज जन्माष्टमी मनाई जा रही है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की पूजा के लिए मथुरा जाएंगे। वहीं मुंबई में दही हांडी की तैयारी चल रही है। यहां भी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दही हांडी को साहसिक खेल का दर्जा देने का ऐलान किया है।

भाद्रपद में हर साल मनाई जाती है Janmashtami

हिंदू पंचांग के मुताबिक Janmashtami हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र की युति पर मनाई जाती है। जन्माष्टमी के दिन भक्त बाल-गोपाल की पालकी को सजाते हैं और उन्हें पूरी श्रद्धा से सजाते हैं।

Janmashtami 2022 का शुभ मुहूर्त

- ब्रह्म मुहूर्त - 04.32 पूर्वाह्न - 05.16 पूर्वाह्न

- अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12.04 बजे - दोपहर 12.56 बजे

- गोधूलि मुहूर्त - 06.47 अपराह्न - 07.11 अपराह्न

Janmashtami 2022 पर बन रहे 8 शुभ योग

इस साल Janmashtami 2022 पर 8 प्रकार के शुभ योग निर्मित हो रहे हैं। ये 8 शुभ योग हैं महालक्ष्मी, बुधादित्य, ध्रुव, छात्र, कुलदीपक, भारती, हर्ष और सत्कीर्ति योग। इन योगों में भगवान कृष्ण की पूजा आराधना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

- शंख में साफ जल भरकर कान्हा की मूर्ति को स्नान कराएं।

- स्नान के बाद कान्हा की मूर्ति को साफ और नए कपड़े पहनाएं।

- भगवान कृष्ण को चंदन और आभूषणों से सजाएं।

- कान्हा जी के लिए मोर मुकुट, मोर पंख, पसंदीदा बांसुरी और माला धारण करें।

- श्रीकृष्ण की पूजा में श्रृंगार का विशेष महत्व है। अच्छी तरह से श्रृंगार करने के बाद ही पूजा और आरती करना चाहिए।

- कान्हा को पसंदीदा मक्खन, दही, मिश्री और खीर का भोग चढ़ाना चाहिए।

मथुरा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मथुरा में कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के कारण सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्री कृष्ण (Krishna) का जन्म हुआ था।

"नेशनल" से अन्य खबरें

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर CBI का छापा, बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग

नई दिल्ली। आबकारी नीति (Excise Policy) मामले में CBI ने दिल्ली-एनसीआर में 21 जगहों पर छापेमारी की, जिसमें दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का घर और दिल्ली के तत्कालीन आबकारी आयुक्त (Delhi Excise Commissioner) अरावा गोपी कृष्ण का परिसर शामिल हैं. 

Read More

एसबीआई से 11 करोड़ के सिक्के गायब, सीबीआई ने 25 जगहों पर मारे छापे

नई दिल्ली। स्टेट बैंक से 11 करोड़ रुपये के सिक्के गायब होने के मामले में सीबीआई ने देश में 25 स्थानों पर छापेमारी की है। सीबीआई ने आज दिल्ली, जयपुर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, अलवर, उदयपुर और भीलवाड़ा में लगभग 15 तत्कालीन बैंक अधिकारियों और अन्य के ठिकानों पर छापेमारी की है।

Read More

केंद्र की पहल: दुर्लभ बीमारियों पर 50 लाख रुपये की मदद देने बनेगी विशेषज्ञ समिति

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दुर्लभ बीमारियों का इलाज करने वाले आठ नामित अस्पतालों को एक विशेषज्ञ समिति गठित करने के लिए कहा है, जो किसी मरीज से वित्तीय सहायता के लिए आवेदन प्राप्त करने के एक महीने के भीतर 50 लाख रुपये की नकद सहायता प्रदान करने का फैसला करेगी।

Read More

टेरर फंडिंग मामले में जम्मू कश्मीर में एनआईए की 8 ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में गुरुवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए ने गुरुवार तड़के जम्मू, कठुआ, सांबा, डोडा और श्रीनगर में करीब 8 ठिकानों पर एक साथ छापामारी की है।

Read More

सरकार ने ब्लॉक किये 8 यूट्यूब चैनल, देश के खिलाफ दुष्प्रचार करने का आरोप

नई दिल्ली। भारत सरकार ने एक बार फिर देश के खिलाफ दुष्प्रचार करने वाले यूट्यूब चैनल्स के खिलाफ एक्शन लिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 8 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक किया है, जिनमें 7 भारतीय और 1 पाकिस्तान स्थित YouTube चैनल है।

Read More

भारी वर्षा के कारण महाराष्ट्र-तेलंगाना से छत्तीसगढ़ का संपर्क टूटा, कई यात्री फंसे

बीजापुर। लगातार वर्षा के थमने के बाद भी नेशनल हाईवे 63 व 163 अभी अवरूद्ध है। छत्तीसगढ़ का महाराष्ट्र, तेलंगाना से संपर्क एक सप्ताह से टूटा हुआ है। सूत्रों ने बताया कि भोपालपटनम में महाराष्ट्र व तेलंगाना जाने वाले यात्री फंसे है।

Read More

मुंबई पुलिस ने किया गुजरात में ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1000 करोड़ से ज्यादा का नशीला पदार्थ जब्त

मुंबई। मुंबई पुलिस ने गुजरात की एक ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि 10 दिनों में एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है। 

Read More

गंगा और सहयोगी नदियों की सफाई के लिए 30 हजार करोड़ रुपए मंजूर

नई दिल्ली. जलशक्ति मंत्री (Jal Shakti Minister) गजेन्द्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने मंगलवार को कहा कि गंगा (Ganga River) एवं सहायक नदियों की निर्मलता के लिये 30 हजार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाएं मंजूर की गई हैं.

Read More

पाकिस्तानी सेना कर सकती है सीजफायर का उल्लंघन, जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को बढ़ाने की संभावना

नई दिल्ली. पाकिस्तान की सेना आने वाले दिनों में सीजफायर का अधिक उल्लंघन कर सकती है. क्योंकि आतंकवादी संगठन पाक सेना पर दबाव बना रहे हैं. इसका खुलासा शीर्ष खुफिया सूत्रों ने किया है.

Read More